मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

Kanpur Violence : SIT की 3 टीमें करेंगी जांच, उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

कानपुर हिंसा मामले की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर ने SIT की 3 टीमें गठित की हैं। तीनों टीमें अपनी रिपोर्ट अलग-अलग पुलिस कमिश्नर को सौंपेगी। इसके बाद उपद्रवियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई होगी।

शेयर करें

कानपुर, 05 जून। कानपुर हिंसा मामले की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर ने SIT की 3 टीमें गठित की हैं। तीनों टीमें अपनी रिपोर्ट अलग-अलग पुलिस कमिश्नर को सौंपेगी। इसके बाद उपद्रवियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई होगी।

अलग-अलग लेवल पर हिंसा की जांच

पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने रविवार को बताया कि कानपुर में 4 जून को हुई हिंसा के लिए तेज तर्रार अफसरों की अगुवाई में विशेष जांच दस्ता (SIT) की तीन टीमों का गठन किया गया है। पहली टीम मुख्य आरोपियों से मिले 6 मोबाइलों पर घटना से पहले और घटना के बाद किनसे बात हुई, इसकी जांच करेगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से बवाल के पहले और बवाल के बाद आरोपी किसके संपर्क में थे, इसकी जांच पड़ताल करेगी। दूसरी टीम पूरी जांच की मानिटरिंग करेगी। तीसरी टीम फोटोग्राफ और वीडियो फुटेज का अध्ययन कर उपद्रवियों की पहचान करेगी। सबसे अहम बात ये है कि पुलिस अब इस मामले में उपद्रवियों के पोस्टर लगाकर जनता और मीडिया के माध्यम से पोस्टर के सहारे जांच में सामने आए लोगों को गिरफ्तार करेगी।

शेयर करें