मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

Kanpur Violence : कानपुर की घटना में बड़ी साजिश की बू आ रही- केशव प्रसाद मौर्य

केशव मौर्य ने कहा कि कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में अगर कोई दंगा, गुंडागर्दी और अपराध करने की कोशिश करेगा, तो वो बचेगा नहीं।

शेयर करें

लखनऊ, 07 जून। कानपुर की घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी बड़ी साजिश की बू आ रही है। दंगा, उपद्रव और गुंडागर्दी करने की कोशिश करने वाले अगर ये सोच रहे हैं कि वो बच जाएंगे तो वो गलत हैं। अब प्रदेश में कानून राज है। वो किसी भी सूरत में बचेंगे नहीं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर उपद्रव के पीछे बड़ी साजिश की बू आ रही है- मौर्य

कानपुर प्रकरण पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिए एक बयान में कहा कि प्रदेश बहुत अच्छी कानून व्यवस्था के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। लेकिन कानपुर उपद्रव के पीछे बड़ी साजिश की बू आ रही है। उसके अंदर जो भी होंगे, उन्हें पकड़ा जाएगा। दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के लिए जो भी आवश्यक कदम होगा, उठाया जाएगा।

दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा- केशव प्रसाद मौर्य

केशव मौर्य ने कहा कि कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में अगर कोई दंगा, गुंडागर्दी और अपराध करने की कोशिश करेगा, तो वो बचेगा नहीं। पुराना युग खत्म हो गया है, जिसमें ऐसे लोगों को संरक्षण मिला करता था। अब कानून व्यवस्था का राज है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

शेयर करें