मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

कार्तिक पहुंचे लालबाग के राजा के दरबार, गणेश चतुर्थी पर किए दर्शन

Rakesh

देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर कार्तिक आर्यन मुंबई के फेमस लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं। कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्टर बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

kartik
शेयर करें

मुंबई। देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर कार्तिक आर्यन मुंबई के फेमस लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं। कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्टर बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में कार्तिक पिंक कुर्ता और व्हाइट पाजामा में नजर आएं। वह बप्पा के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में वह गणपति बप्पा को प्रणाम कर रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यह साल का सबसे आनंदमय समय है। गणपति बप्पा मोरया लालबागचाराजा।

वर्कफ्रंट की बात करे तो कार्तिक के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही आशिकी 3 में नजर आएंगे।  इसके अलावा कार्तिक के पास हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया, कबीर खान की चंदू चैंपियन और भूल भुलैया 3 भी है।

शेयर करें