1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मोहाली ब्लास्ट मामले में केजरीवाल ने कहा, पंजाब में अशांति फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मोहाली ब्लास्ट मामले में केजरीवाल ने कहा, पंजाब में अशांति फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मोहाली ब्लास्ट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली,10 मई । आम आदमी पार्टी (आप ) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोहाली ब्लास्ट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब पुलिस की मोहाली स्थित खुफिया विभाग की इमारत पर हुए ब्लास्ट मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिल कर हर हालत में शांति कायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मोहाली में हुए ब्लास्ट की जांच पंजाब पुलिस कर रही है। जिसने भी हमारे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के मोहाली स्थित खुफिया विभाग के भवन पर सोमवार रात ब्लास्ट का मामला सामने आया है। हालांकि पंजाब पुलिस इसे आतंकी घटना मानने से इनकार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पढ़ें :- Noida Salary Protest: महंगाई से परेशान कर्मचारियों का विरोध तेज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com