1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘उन्होंने कहा, पहले डर गए थे, अब डर खत्म हो गया है…’, राहुल गांधी पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला

‘उन्होंने कहा, पहले डर गए थे, अब डर खत्म हो गया है…’, राहुल गांधी पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला

UP News : राहुल गांधी का 8 अगस्त को प्रयागराज में संवाद कार्यक्रम होना है। प्रशासन की तरफ से इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली है।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : राहुल गांधी का 8 अगस्त को प्रयागराज में संवाद कार्यक्रम होना है। प्रशासन की तरफ से इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली है। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसी को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पहले डर गए थे, अब डर खत्म हो गया है।

पढ़ें :- नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज और महापुरुषों को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है : CM योगी

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कहां, कौन-सा कार्यक्रम था तो उन्होंने अनुमति ली कि नहीं ली और कैसे मीडियाबाजी शुरू हुई? क्यों शुरू हुई? राहुल गांधी बहुत बार प्रयागराज आ चुके। उनके आने का कोई असर नहीं हुआ। पूरे जनपद में ही नहीं, पूरे इस इलाके में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।

यह भी पढ़ें : ‘यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान…’, राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा – ‘मैं प्रयागराज आ रहा हूं’

राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर निशाना साधते हुए कहा कि प्रयागराज आ रहा हूं। देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं। एक बात साफ़ है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं है, बल्कि कमी उस system की नीयत में है, जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती। पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का इंतज़ार और जवाबदेही किसी की नहीं नहीं होती।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कोटा में छात्र बोले, देहरादून में फिर आवाज़ उठी और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियाँ चलीं। सिर्फ़ सवाल पूछने के लिए। आखिर में एक मंत्री को जाना पड़ा। यह सरकार झुकती है। बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए। कल प्रयागराज में यही बात करने आ रहा हूं। आप भी आइए।

पढ़ें :- बांदा-बहराइच हाईवे का 50 प्रतिशत कार्य पूरा, बुंदेलखण्ड के विकास को नई रफ्तार

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

पढ़ें :- योगी सरकार में हर माह परखी जाएगी स्कूलों की गुणवत्ता, अधिकारी प्रधानाध्यापकों के साथ करेंगे मासिक समीक्षा बैठक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com