मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

सीक्वल के दौर में शोमैन लाएंगे ‘खलनायक-2’

Rakesh

सनी देओल की ‘गदर-2’ की सफलता से उत्साहित होकर जहां फैंस खुशी से झूम रहे हैं तो वही शोमैन सुभाष घई ने भी दर्शकों की डिमांड पर खलनायक-2 बनाने का फैसला कर लिया हैं।

khalnayak-2
शेयर करें

मुंबई। सनी देओल की ‘गदर-2’  की सफलता से उत्साहित होकर जहां फैंस खुशी से झूम रहे हैं तो वही शोमैन सुभाष घई ने भी दर्शकों की डिमांड पर खलनायक-2 बनाने का फैसला कर लिया हैं। गदर-2 की सफलता ने कई फिल्म मेकर्स को मजबूर किया कि वो अपनी पुरानी हिट फिल्मों का सीक्वल बनाने पर विचार करें।वही दर्शक भी पुरानी क्लासिक फिल्मों की डिमांड कर रहे हैं और लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी बात कहते नज़र आते हैं।

बता दे कि सुभाष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है ‘अगर मीडिया आज भी ‘खलनायक’ के बारे में बात कर रहा है और यंग जनरेशन संजय दत्त के किरदार बल्लू बलराम के साथ कनेक्ट करते हुए इसका सीक्वल बनाने की मांग कर रहे हैं। तो हमारे पास डबल एनर्जी के साथ ‘खलनायक 2’ ना बनाने की कोई वजह ही नहीं हैं।

इस ऐलान के बाद से दर्शकों में खुशी का लहर है।सुभाष घई ने ‘खलनायक 2’ के अलावा कर्मा’, ‘सौदागर’ और ‘परदेस’ का भी जिक्र किया और कहा ये सभी आईकॉनिक फिल्में है जिनकों लेकर कई प्रोड्यूसर्स के ऑफर  आ रहे हैं और हमारी बात भी हो चुकी है।

टैग: film
शेयर करें