मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

खरगौन हिंसा : चार दिन बाद महिलाओं को मिली कर्फ्यू में दो घंटे की ढील

इंडिया वॉइस

सुबह 10 से 12 बजे तक खुली आवश्यक वस्तुओं की दुकानें

शेयर करें

खरगौन, 14 अप्रैल। रामनवमी के दिन यहां सांप्रदायिक हिंसा होने के बाद लगे कर्फ्यू में गुरुवार को दो घंटे के लिए ढील केवल महिलाओं के लिए दी गई है।

गुरुवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी. ने बताया कि सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दूध, सब्जी, किराना, उचित मूल्य की दुकान और दवाई की दुकानें खुली रहेंगी। गैस एजेंसियां इस दौरान गैस का सिलेंडर का वितरण कर सकेंगी। उचित मूल्य की दुकान से केरोसीन का वितरण नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू में यह छूट सिर्फ महिलाओं के लिए है और इस अवधि के बाद किसी के भी घर से बाहर मिलने पर उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवधि में केवल मेडिकल आवश्यकता के लिए ही वाहन का उपयोग करने को कहा गया है। नागरिक अपने नजदीकी किराना दुकान से ही समान खरीदें।

प्रभावित इलाकों में पुलिस चौकियां खुलेंगी

कलेक्टर ने हिंसा से भयभीत लोगों को समझाइश देते हुए कहा है कि यह शहर आपका है। शांति-व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आप सुरक्षित हैं। बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। पुलिस जवान तैनात रहेंगे। मकानों की दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाए जाएंगे और हर मोहल्ले से दो-दो लोगों की सूची बनाकर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जाएगी।

खरगौन शहर में चार दिन से जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और कर्फ्यू के दौरान लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। गुरुवार सुबह दो घंटे के लिए महिलाओं को कर्फ्यू में के दौरान आवश्यक सामान की खरीदी की।

संजय नगर में रामनवमी में शोभायात्रा के दौरान हुई थी साप्रंदायिक हिंसा

उल्लेखनीय है कि रविवार को रामनवमी के दिन शोभायात्रा के दौरान संजय नगर क्षेत्र में पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद शहर में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी, जिसके चलते शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। हिंसा मामले में अब तक 101 आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद इनमें से 89 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों के 50 से अधिक मकान-दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया है।

शेयर करें