1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 2 दिसंबर को सिद्धार्थ संग शादी का एलान करेंगी कियारा?लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस ने पूछा सवाल

2 दिसंबर को सिद्धार्थ संग शादी का एलान करेंगी कियारा?लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस ने पूछा सवाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अगले साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं.दोनो भारतीय रीति-रिवाज से शादी करेंगे. दोनों पंजाबी और सिंधी परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सात फेरे लेंगे.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहती हैं. कियारा का नाम बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ा जाता है. दावा है कि दोनों जल्द ही शादी का भी सोच रहे हैं. इसी बीच, कियारा आडवाणी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जल्द ही एक बड़ी अनाउंसमेंट करने की बात कही है. वहीं, कियारा के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से उनकी और सिद्धार्थ की शादी की बात शुरू हो गई है.

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

कियारा आडवाणी का पोस्ट वायरल

इस वीडियो में कियारा आडवाणी को शरमाते और अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा- ”इसे लंबे समय तक सीक्रेट नहीं रख सकते! जल्द ही घोषणा होगी… बने रहें… 2 दिसंबर.” इसके साथ उन्होंने घड़ी का इमोजी भी शेयर किया है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यूजर्स ने पूछे ऐसे सवाल

कियारा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जंगल में आग तरह वायरल हो गया.सिद्धार्थ और कियारा के फैंस अब अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेत्री अपनी शादी का एलान करने वाली हैं. कई लोगों ने तो कमेंट सेक्शन में भी कह दिया कि अगर शादी की बात है तो यह पुरानी हो गई. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपकी और सिड की शादी है तो कोई और सीक्रेट बताना. यह पूरे देश को पता है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शादी होने वाली है. यही अनाउंसमेंट है.’ आप सिद्धार्थ के साथ शादी करने वाली हैं.हमें पता है.’ इसी तरह के और भी कमेंट्स लोगों ने किए हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अगले साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं.दोनो भारतीय रीति-रिवाज से शादी करेंगे. दोनों पंजाबी और सिंधी परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सात फेरे लेंगे. कपल की शादी में बॉलीवुड से कोई भी नहीं होगा. हालांकि शादी के बाद दोनों मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट जरूर करेंगे.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com