मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
देश

गर्मीः जानें आपके राज्य में कब पहुंचेगा मानसून ?

Avnish

कई दिनों से गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रखी है। ऐसे में मॉनसून का इंतजार किया जा रहा है। आइए जानते हैं आपके राज्य का क्या हाल है ?

weather
शेयर करें

नई दिल्ली ।  दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में गर्मी ने कहर बरपा रखा है। अधिकतम तापनाम 41 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आपके राज्य के क्या हालात रहने वाले हैं और कब तक मॉनसून पहुंचेगा आपके राज्य तक। मौसम विज्ञान की मानें तो मॉनसून 20 जून के बाद नॉर्थ इंडिया में दस्तक दे सकता है।

केरल की बात की जाए तो बीते दिन मॉनसून विभाग की तरफ से अनुमान लगाया गया था कि 48 घंटों में राज्य में दस्तक दे सकता है । आईएमडी की मानें तो अरब सागर में काफी तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ गर्मी से थोड़ी बहुत केरल के लोगों को राहल मिल सकती है।

बिहार में कब होगी बारिश?

अगर बिहार की बात करें तो बिहार के लोगों को भी गर्मी से निजात मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। लोगों की हालत खराब हो चुकी है। बिहार के साथ-साथ झारखंड, तेलंगाना और पश्चिमी बंगाल में दूर-दूर तक बारिश होने की संभावना नहीं दिख रही है। इसके बाद हो सकती है कि बारिश हो तब जाकर राहत मिल सकती है। उत्तरी-पश्चिमी भारत में कुछ जगह ऐसे है जहां तूफान एंव गरज के साथ हल्की बारिश होगी।

मई का महीना रिकॉर्ड तोड़

जानकारी दे दें कि पिछले महीने काफी ज्यादा बारिश हुई। जिसमें सारे रिकॉर्ड मई के महीने ने अब तक के तोड़ दिए थे। शुरूआती मई की बात करें तो कोहरा भी देखने को मिला था जिससे लोग काफी हैरान भी हुए थे। उत्तराखंड की बात करें तो चारधाम यात्रा शुरू है। इसमें लगातार बर्फबारी भी हुई है, जिसके कारण है निचले इलाकों में हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में यह जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि पहाड़ी इलाकों में बारिश होगी तो ऐसो में निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।

 

शेयर करें