मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी में पेड़ पर लटके मिले दो सगी बहनों के शव के बाद तनाव,विपक्षी दलों ने साधा निशाना

इंडिया वॉइस

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दो दलित बच्चियों को शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला . घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है.

शेयर करें

यूपी के लखीमपुर खीरी के निघासन थाना इलाके में शाम दो सगी दलित नाबालिग बहनों की संदिगध अवस्था में लाश एक ही पेड़ पर लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवतियों की मां का आरोप है कि तीन युवक बाइक से आए और उसकी बेटियों को खींच ले गए थे. परिवार का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने बेटियों की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया. घटना के बाद निघासन में भारी तनाव का माहौल है.उधर घटना की सूचना पर लखनऊ से आईजी लक्ष्मी सिंह भी गांव पहुंच गईं.

इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा
महिला सुरक्षा को लेकर खोखले दावे करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री की सच्चाई! लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों का शव पेड़ से लटकता मिला. योगी सरकार में गुंडे रोज़ कर रहे माताओं बहनों का उत्पीड़न, सरकार मामले की जांच कराए सरकार, दोषियों को मिले कठोरतम सज़ा दें.

शेयर करें