मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

लालू यादव को अब पटना सीबीआई कोर्ट में 25 को होना होगा पेश

इंडिया वॉइस

उनके खिलाफ पटना सीबीआई की विशेष अदालत ने पेश होने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं।

lalu prasad yadav in cbi court
शेयर करें

रांची : राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले उन्हें डोरंडा कोषागार में दोषी करार दिया गया है, जिसमें उन्हें 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। अब उनके खिलाफ पटना सीबीआई की विशेष अदालत ने पेश होने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं।

यह मामला भी चारा घोटाले से जुड़ा है, जिसमें लालू प्रसाद सहित तीन लोगों के नाम हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी तय की है। उन्हें 25 फरवरी को सीबीआई कोर्ट में पेश होना होगा। अदालत ने प्रोडक्शन वारंट भी जारी कर दिया है।

इस दौरान तीनों के वकीलों ने कोर्ट को आवेदन देकर कहा कि रांची सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाला के एक मामले में उन्हें दोषी करार दिया है। वे न्यायिक हिरासत में हैं। अधिवक्ताओं ने इस मामले में उन्हें पेश होने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने का अनुरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी करने का आदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला के आरसी 63ए, 1996 से जुड़ा यह मामला भागलपुर और बांका कोषागार से फर्जी विपत्र पर लाखों रुपये की निकासी का है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में मामले की सुनवाई हुई।

शेयर करें