मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

अखिलेश और आजम खान ने दिया लोकसभा से इस्तीफा

इंडिया वॉइस

करहल विधानसभा सीट से विधायक चुने गये हैं अखिलेश

शेयर करें

नई दिल्ली, 22 मार्च। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय में उनसे मुलाकात कर यादव ने अपना इस्तीफा दिया।

संसद भवन परिसर स्थित लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अखिलेश ने उनसे मुलाकात कर सदन की सदस्यता से इस्तीफा दिया। उनके साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रो. राम गोपाल यादव भी उपस्थित रहे। वर्ष 2019 के आम चुनाव में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य चुने गये ।

उत्तर प्रदेश में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से विधायक चुने गये हैं। जिसके बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया।

उन्होंने हाल ही में आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र में पार्टी नेताओं और समर्थकों से चर्चा के बाद लोकसभा सीट से इस्तीफा देने का फैसला किया।

अखिलेश के साथ ही रामपुर लोकसभा सीट से सांसद आजम खान ने भी सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आजम रामपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक चुने गये हैं। आजम के इस्तीफे की चिट्ठी भी स्वयं अखिलेश ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी।

शेयर करें