मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

महाराष्ट्र की नई सरकार में शिंदे होंगे डिप्टी सीएम, देखें कैबिनेट की संभावित लिस्ट

इंडिया वॉइस

महाराष्ट्र में जल्द ही नई सरकार बनने वाली है। इस सरकार में कौन से नाम कैबिनेट में शामिल होंगे इसकी संभावित लिस्ट सामने आई है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 30 जून 2022। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार के खिलाफ खड़े हुए बागियों ने नई सरकार बनने के रास्ते को साफ कर दिया है। अब महाराष्ट्र में भाजपा व एकनाथ शिंदे गुट के द्वारा गठजोड़ कर नई सरकार बनने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच नई सरकार में मंंत्रियों के एक संभावित लिस्ट देखने को मिल रही है। इसके मुताबिक एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। जबकि शिवसेना से बागी हुए 12 विधायकों को मंत्रीपद भी दिया जा सकता है।

वैसे अभी मुंबई में भाजपा और गोवा में एकनाथ शिंदे गुट की बीच बैठकों का दौर चल रहा है। शिंदे आज अपने बागी साथियों व निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र लेकर आएंगे।

महाराष्ट्र कैबिनेट में भाजपा में किसे क्या पद मिलेगा?

  • देवेंद्र फडणवीस – (मुख्यमंत्री)
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • चंद्रकांत पाटिल
  • गिरीश महाजन
  • आशीष शेलार
  • चंद्रशेखर बावनकुले
  • प्रवीण दारेकर
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • विजयकुमार देशमुख या सुभाष देशमुख
  • गणेश नाइक
  • संभाजी पाटिल निलंगेकर
  • संजय कुटे
  • मंगल प्रभात लोढ़ा
  • रवींद्र चव्हाण
  • सुरेश खाडे
  • डॉ. अशोक उइके
  • जयकुमार रावल
  • देवयानी फरांडे
  • अतुल सावे
  • माधुरी मिसाल
  • रणधीर सावरकर

किन्हें बनाया जा सकता है राज्य मंत्री

  • प्रसाद लाड
  • प्रशांत ठाकुर
  • जयकुमार गोरे
  • मदन येरावर
  • निलय नाइक
  • महेश लांडगे या राहुल कुल
  • गोपीचंद पडलकर
  • बंटी बंगाड़िया

एकनाथ शिंदे ग्रुप में कैबिनेट मंत्री कौन हो सकते हैं?

  • एकनाथ शिंदे – (उपमुख्यमंत्री)
  • गुलाबराव पाटिल
  • दादा भुसे
  • उदय सामंत
  • अब्दुल सत्तार
  • शंभूराज देसाई
  • तानाजी सावंतो
  • संजय राठौड़
  • बच्चू कडु

एकनाथ गुट से कौन हो सकते हैं राज्य मंत्री

  • दीपक केसरकर
  • संजय शिरसात
  • संदीपन भुमरे
  • भारत गोगावले

भाजपा की ओर से महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर सागर बंगले में कोर कमेटी की बैठक हो रही है। इस बैठक में राज्य के भाजपा प्रभारी सीटी रवि, गिरीश महाजन, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, व अन्य मौजूद हैं।

शेयर करें