मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

नई पार्टी बनाने की कोशिश में जुटे एकनाथ शिंदे

इंडिया वॉइस

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के सियासी बवाल के बीच एकनाथ शिंदे अपनी नई पार्टी बनाने की कोशिशों में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो वह इस कदम को उठाने के लिए सभी से लगातार बात कर रहें हैं।

शेयर करें

Maharashtra Political Crisis : महाराष्ट्र में सियासी बवाल जोरों पर है। देश के सभी राजनैतिक दलों का ध्यान महाराष्ट्र की राजनीतिक माहौल पर टिका हुआ है। इसी बीच सूत्रों का कहना है कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अपनी नई पार्टी बानने की कवायद में जुट गए हैं। चर्चा जोरों पर है कि शिंदे शिवसेना बालासाहब ठाकरे के नाम पर नई पार्टी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सभी बागी विधायक इस पार्टी का हिस्सा होंगे। यदि ये पार्टी अस्तित्व में आई तो महाराष्ट्र में राजनैतिक माहौल में नया भूचाल आ जाएगा।

विधायकों के परिवार से सुरक्षा वापस लेना गलत: एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धठ ठाकरे, गृह मंत्री व डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि 38 बागी विधायकों के परिवारों के सदस्यों से सुरक्षा को वापस लेना गलता है। साथ ही उन्होंने पत्र में लिखा है यदि हमारे परिवारों के साथ कुछ होता है तो उसके लिए सीएम, शरद पावर, आदित्य ठाकरे व संजय राऊत जिम्मेदार होंगे।

मराठी में लिखे गए पांच पन्ने की चिट्ठी में विधायकों के हस्ताक्षर लिए गये हैं। साथ ही इसमें लिखा है कि हम वर्तमान विधायक हैं, इस वजह से हमारे आवास पर और साथ ही हमारे परिवार के सदस्यों को प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदान की गई सुरक्षा को प्रतिशोध के रूप में अवैध रूप से वापस ले लिया गया है।

 

शेयर करें