1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. महाराष्ट्र: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पड़ोसी ने महिला की चाकू मारकर हत्या की

महाराष्ट्र: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पड़ोसी ने महिला की चाकू मारकर हत्या की

राज्य के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में एक व्यक्ति ने वैशाली मसूद की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। आरोपी अक्सर 44 वर्षीय महिला और उसके बेटे से शराब के लिए पैसे उधार लेता था।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Maharashtra crime news: महाराष्ट्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में एक व्यक्ति ने वैशाली मसूद की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। आरोपी अक्सर 44 वर्षीय महिला और उसके बेटे से शराब के लिए पैसे उधार लेता था।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

रोज मांगता था शराब के लिए उधार पैसे
पुलिस से ईली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान वैशाली मसूद के रूप में की गई है। आरोपी का यह पहली बार नहीं था जब उसने शराब के लिए पैसे मांगे थे। वह पहले भी महिला और उसके बेटे से शराब के लिए अक्सर उधार लेता रहता था। बुधवार को भी वह पैसे मांगने के लिए महिला के घर पहुंचा। लेकिन महिला ने उसे पैसे देने से मना किया तो उसने गुस्से में महिला पर चाकू से वार कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com