मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

74 साल के महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी,बेटे राहुल ने दी तेजी से रिकवरी की जानकारी

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट इन दिनों अपनी तबियत को लेकर परेशान चल रहे हैं. कुछ दिन पहले ही महेश भट्ट की तबीयत बिगड़ी थी. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

शेयर करें

Mahesh Bhatt Health Update: पॉपुलर डायरेक्टर महेश भट्ट हार्ट सर्जरी के बाद अब घर पहुंच गए हैं. उनके बेटे राहुल ने इस बात की पुष्टि करते हुए उनके तेजी से रिकवरी करने की जानकारी दी है. महेश भट्ट को रेग्युलर चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने सर्जरी कराने की सलाह दी थी. बता दें कि इसी हफ्ते एंजियोप्लास्टी हुई है और फिलहाल वो घर पर रहकर रिकवर कर रहे हैं.

चार दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ है. उनके बेटे राहुल भट्ट ने हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा है कि उनके पिता फिलहाल स्वस्थ हैं और घर वापस आ गए हैं साथ ही उनकी रिकवरी भी काफी तेज है. वहीं इस मामले में अब तक बेटी आलिया भट्ट का रिएक्शन नहीं आया है.

नवंबर में नाना बने महेश भट्ट

महेश भट्ट पिछले साल नवंबर में ही नाना बने हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर शेयर की गईं पिक्चर्स में महेश नाना बनने की खुशी काफी धूमधाम से मनाते नजर आए. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा का स्वागत उन्होंने खुशी से किया.इस दौरान नाना महेश ब्लैक आउटफिट में नजर आए थे. आलिया की बेटी राहा महेश भट्ट के घर की पहली नातीन हैं.

बात करें वर्कफ्रंट की, तो महेश भट्ट अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘1920: हॉरर्स ऑफ हार्ट’ के लिए तैयारी कर रहे हैं. उनकी इस फिल्म में अविका गोर होंगी, जिन्होंने ‘बालिका वधू’ में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा था. अविका इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी.

शेयर करें