मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
दिल्ली

नई दिल्लीः गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक की मौत, दो अधिकारी निलंबित

Rakesh

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म के एक हिस्से की दीवार गिर गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों में से एक की मौत हो गई। डीएमआरसी ने मामूली चोट के लिए एक लाख , गंभीर चोट के लिए पांच लाख और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की राशि देने का फैसला किया है।

metro station
शेयर करें

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म के एक हिस्से की दीवार गिर गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों में से एक की मौत हो गई। डीएमआरसी ने मामूली चोट के लिए एक लाख , गंभीर चोट के लिए पांच लाख और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की राशि देने का फैसला किया है।

डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन हादसे में 2 अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। डीएमआरसी के सिविल विभाग के प्रबंधक स्तर के दो अधिकारियों और कनिष्ठ अभियंता को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। हादसे में मृतक की पहचान विनोद कुमार (53) पुत्र गुरु शंकर, निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी, करावल नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

जबकि घयालों में अजीत कुमार (21) पुत्र सरवन कुमार, निवासी बलराम नगर, लोनी, मोनू (19) पुत्र हरिचंद, निवासी गंगा विहार, गोकलपुरी, संदीप (27) पुत्र अशोक कुमार निवासी, गोकलपुरी व मो. ताजीर (24) पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी इंदिरापुरी, लोनी शामिल हैं।

शेयर करें