मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

मलेशिया में भूस्खलन से 2 की मौत, 100 लोगों के फंसे होने की आशंका

इंडिया वॉइस

मलेशिया में भूस्खलन होने के चलते दो लोगों की मौत और लगभग 100 लोगों के फंसे होने की आशंका है.अग्निशमन और बचाव विभाग के अनुसार राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ है

MATH VILLAGE
UTTRAKHAND: Landslide continues to increase in Math village
शेयर करें

कुआलालंपुर: मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में कुदरत ने कहर बरपाया है.आज तड़के एक शिविर स्थल पर भूस्खलन होने की जानकारी मिली है. भूस्खलन के चलते दो लोगों की मौत और लगभग 100 लोगों के फंसे होने की आशंका है. अग्निशमन और बचाव विभाग ने एक बयान में कहा कि राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ है. सुबह 3 बजे एक फार्महाउस के पास एक सड़क के किनारे भूस्खलन होने से यह हादसा हुआ.मलेशियाई अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

50 से अधिक लोग लापता

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 50 से अधिक लोग लापता हैं.अग्निशमन और बचाव विभाग ने बताया कि तीन लोग घायल हैं और 51 अभी भी लापता हैं। विभाग के अनुसार बचाव अभियान चालू कर दिया गया है और तेजी से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है.

31 लोगों को शिविर स्थल से बचाया गया

अग्निशमन विभाग के निदेशक नोराजम खमीस के अनुसार भूस्खलन के बाद कम से कम 31 लोगों को शिविर स्थल से बचाया गया है. उन्होंने कहा कि भूस्खलन कैंपसाइट के ऊपर 30 मीटर की अनुमानित ऊंचाई से हुआ और लगभग एक एकड़ के क्षेत्र को कवर किया.

शेयर करें