मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

यूपी STF की बड़ी सफलता, वाराणसी में दो लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

इंडिया वॉइस

सटीएफ लखनऊ रेंज के आईजी के अनुसार सोनू की लोकेशन लोहता के पास मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान टीम ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया।

Manish Singh Sonu encountered
शेयर करें

उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार को दो लाख रुपये के इनामी बदमाश मनीष सिंह उर्फ सोनू को लोहता क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। एसटीएफ लखनऊ रेंज के आईजी के अनुसार सोनू की लोकेशन लोहता के पास मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान टीम ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया। मनीष सिंह उर्फ सोनू सिंह लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर का निवासी था और इन दिनों चोलापुर के सुलेमापुर में रहता था। मनीष सिंह पर वाराणसी के अलावा अन्य जिलों के विभिन्न थानों में 32 मुकदमें दर्ज थे। मनीष सिंह उर्फ सोनू विगत पांच अप्रैल को शूलटंकेश्वर के पास हुई एनडी तिवारी हत्याकांड में भी शामिल था।

एसटीएफ के अफसरों के अनुसार शातिर अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू पर दो लाख का इनाम था। उसके खिलाफ वाराणसी चौक, कैंट, कोतवाली, चौबेपुर, भेलूपुर, फूलपुर, सिगरा, रोहनिया, लंका, चेतगंज में मुकदमा दर्ज हैं। इसके अलावा सीतापुर, शाहजहांपुर, आजमगढ़ के देव गांव, जौनपुर के देव गांव, गाजीपुर के नंदगंज में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था।

स्थानीय पुलिस अफसरों के अनुसार मनीष सिंह बचपन से चोलापुर के उंदी गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहता था। सोनू शुरू से ही मनबढ़ रहा। आज वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में मनीष सिंह की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की। रिंग रोड के समीप मनीष सिंह ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस अफसरों के अनुसार पहले सोनू सिंह पर एक लाख का इनाम था। 28 अगस्त 2021 को चौकाघाट काली मंदिर के पास हुए डबल मर्डर की घटना में सोनू सीसीटीवी फुटेज में चिह्नित हुआ था। डबल मर्डर में सोनू का नाम आने पर एडीजी जोन की संस्तुति पर दो लाख का इनाम कर दिया गया था।

शेयर करें