मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मायावती का यूपी सरकार पर हमला,किसानों के लिए यूपी सरकार की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा

इंडिया वॉइस

BSP सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि योगी सरकार द्वारा किसानों के लिए की गई घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा की तरह है. सरकार को किसानों की उपेक्षा बंद करनी चाहिए.

BSP Suprimo Mayawati
शेयर करें

BSP सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि किसान समाज वाले विशाल प्रदेश में फसल सुरक्षा व भंडारण के लिए अगले 5 वर्षों में 192 करोड़ अर्थात प्रति वर्ष मात्र करीब 38 करोड़ रुपये खर्च करने की सरकार की ताजा घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा के समान है. सरकार किसानों की उपेक्षा करना बंद करें.

साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी उपज का लाभकारी मूल्य, गन्ना बकाया नहीं मिल पाने से यूपी के किसान काफी परेशान हैं.कमजोर मानसून ने उनके चिंताएं और बढ़ा दी हैं. किसानों को ऐसी विकट स्थिति से निकालने के लिए सरकार को हर स्तर पर उनकी मदद करनी चाहिए.

शेयर करें