मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

यूपी का सीएम या देश का पीएम बनूंगी राष्ट्रपति नहीं : मायावती

इंडिया वॉइस

बसपा सुप्रीमो व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति बनने का सपना नहीं देख सकती है। इसकी जगह पर वह देश का पीएम व यूपी के सीएम बनने का सपना देख सकती है।

BSP Suprimo Mayawati
शेयर करें

लखनऊ, 28 अप्रैल। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि मैं राष्ट्रपति बनने का सपना नहीं देख सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री या देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख सकती हूं। वह प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थीं।

मायावती ने कहा कि सपा के लोग मेरे राष्ट्रपति बनने का सपना देखना भूल जायें। सपा मुखिया को अहसास हो गया है कि अब लोग उनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं। पिछड़े और दलित वर्ग के वोट में ताकत है। यह लोग जुड़ जायें तो मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी के लिए सपा जिम्मेदार है। चुनाव को जानबूझकर हिन्दू-मुस्लिम रंग दिया गया। मुस्लिमों को हालत के लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि बसपा सरकार में बनवाये गये पार्कों की हालत खराब है। सरकार को इनका संरक्षण करना चाहिए। योगी आदित्यनाथ से हमारी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला है, मैंने स्मारकों की उपेक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। जिसको लेकर सतीश चंद्र मिश्र सहित प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की है।

शेयर करें