मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

लालू यादव की तबीयत हुई खराब, एम्स भेजने की तैयारी को लेकर मेडिकल बोर्ड की बैठक शुरू

इंडिया वॉइस

चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब हो गई है। इसके लिए उन्हें जल्द एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स लाया जाएगा।

lalu prasad yadav
Lalu Yadav will campaign for party candidates in Bihar by-election
शेयर करें

रांची, 21 मार्च। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत एक बार फिर से ज्यादा खराब हो गई है  जानकारी के अनुसार उनका क्रिएटनीन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉक्टर विद्यापति ने मंगलवार को बताया कि लालू की खराब सेहत को देखते हुए मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी विशेषज्ञ चिकित्सक लालू के वर्तमान स्वास्थ्य की जानकारी देंगे। मेडिकल बोर्ड की बैठक शुरू हो चुकी है। सभी की सहमति मिलने के बाद उन्हें एम्स रेफर करने की तैयारी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि लालू को कई गंभीर बीमारियां हैं । इनमें डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमज़ोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख- दांत में दिक्कत शामिल है । उनकी किडनी फोर्थ स्टेज स्टेज में है, वह लास्ट स्टेज होता है।

उल्लेखनीय है कि लालू को चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में मामले में पांच साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके बाद से लालू वह रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत हैं।

शेयर करें