मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दिल्ली

मोदी ने अनवर इब्राहिम को मलेशिया का नया पीएम बनने पर दी बधाई

इंडिया वॉइस

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर सुधारवादी नेता अनवर इब्राहिम को बृहस्पतिवार को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं.

शेयर करें

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अनवर इब्राहिम को मलेशिया का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर दातो सेरी अनवर इब्राहिम को बधाई. मैं भारत-मलेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.

इब्राहिम के बहु-जातीय एलायंस ऑफ होप ने 19 नवंबर के चुनाव में 82 सीटों के साथ नेतृत्व किया था, जो बहुमत के लिए आवश्यक 112 से कम थी. मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने सुधारवादी विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम को बृहस्पतिवार को देश का नया प्रधानमंत्री घोषित किया. इससे मलेशिया में खंडित जनादे श वाले आम चुनावों के बाद कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत हो गया.वंही सुल्तान ने कहा कि अनवर को बृहस्पतिवार शाम पांच बजे शाही महल में मलेशिया के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी.

कौन हैं अनवर इब्राहिम

अनवर इब्राहिम मलेशिया के 10वें पीएम पद की शपथ लेंगे. वो 1990 के दशक में देश के डिप्टी पीएम रह चुके हैं. उन्हें सुधारवादी नेता भी कहा जाता है. साथ ही वो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया था. अनवर साथ ही 2018 में प्रधानमंत्री इन वेटिंग थे.

शेयर करें