मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
अन्य खबरें

अंबानी परिवार की छोटी बहू बनेंगी राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी संग हुआ रोका ,सामने आई पहली PHOTO

इंडिया वॉइस

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका राधिका मर्चेंट के साथ आज राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में आज हुआ है. दोनों के रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं.

शेयर करें

रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) के मालिक और देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Amabani) के घर खुशखबरी आई है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका हो गया है. अनंत और राधिका के रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में अनंत और राधिका का रोका हुआ.

लंबे वक्त से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को जानते हैं. दोनों अच्छे दोस्त हैं. रोका सेरेमनी के दौरान अनंत अंबानी ने नीले रंग की शेरवानी पहनी थी तो वहीं राधिका ने पिंक कलर का आउटफीट पहन था. मंदिर प्रांगण में पंडितों और पुरोहितों की मौजूदगी में मंत्रोच्चारण के बीच दोनों का रोका हुआ. रोका के बाद दोनों की शादी जल्द होने वाली है.

कौन हैं राधिका मर्चेंट?

बता दें, राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट की बेटी हैं. राधिका की मां का नाम शैला मर्चेंट है. विरेन मर्चेंट का नाम भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल है. बात करें राधिका की तो उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई में ही रहकर की है. इसके बाद वे हायर स्टडीज के लिए न्यू यॉर्क चली गई थीं, जहां उन्होंने पॉलिटिकल और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की. ग्रेजुएशन कंप्लीट होते ही राधिका ने साल 2017 में इसप्रावा टीम को बतौर एक सेल्स एग्जीक्यूटिव जॉइन किया. राधिका को पढ़ना, ट्रैकिंग पर जाना और स्विमिंग करना पसंद है.

इसके साथ ही राधिका एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर भी हैं. हाल ही में अंबानी फैमिली की ओर से अपनी होने वाली बहू के लिए रखी गई अरंगेत्रम सेरेमनी से राधिका के क्लासिकल डांस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. जिसने भी इन वीडियोज में राधिका का डांस देखा, वह खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाया. सोशल मीडिया पर लोग रोका होने पर कपल को ढेरों बधाई भी दे रहे हैं.

शेयर करें