मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

म्यांमार में भूकंप के तेज झटके, सुबह 3:52 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप

इंडिया वॉइस

म्यांमार के बर्मा में आज सुबह करीब 3:52 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया,भूकंप की वजह से म्यांमार में अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है

Earthquake
शेयर करें

म्यांमार में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के ये झटके म्यांमार के बर्मा में आज सुबह करीब 3:52 बजे महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 140 किमी नीचे थी. अब तक इसमें किसी जान-माल की नुकसान की खबर नहीं है.भूकंप के झटके तेज थे लेकिन इससे किसी भी तरह के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तड़के आए भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर भागते दिखे थे.

कैसे आता है भूकंप?

भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है. धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं. सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं. इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं.

शेयर करें