मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

ईडी ने महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री की 13.41 करोड़ की संपत्ति जब्त की

इंडिया वॉइस

महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री प्राजक्त तनपुरे की 13 करोड़ 41 लाख की संपत्ति ईडी की टीम द्वारा जब्त की गई है।

शेयर करें

मुंबई, 28 फरवरी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री प्राजक्त तनपुरे की 13 करोड़ 41 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें नागपुर की 90 एकड़ व अहमदनगर जिले की 4 एकड़ जमीन शामिल हैं। नागपुर की 90 एकड़ जमीन प्राजक्त तनपुरे ने आशीष देशमुख की तक्षशिला सिक्युरिटीज के माध्यम से खरीदी थी।

सहकार विभाग में राम गणेश सहकारी शक्कर कारखाने की खरीदी-बिक्री में हुए घोटाले की जांच ईडी की टीम पिछले कई महीनों से कर रही है। इस मामले में ईडी ने प्राजक्त तनपुरे से दो बार पूछताछ की थी। इसी मामले में आज ईडी की टीम ने प्राजक्त तनपुरे की नागपुर व अहमदनगर जिले की दो संपत्ति जब्त की है जिसकी कीमत 13 करोड़ 41 लाख रुपये आंकी गई है।

इससे पहले ईडी की टीम पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को वसूली मामले में गिरफ्तार कर चुकी है, जो इस समय आर्थर रोड जेल में हैं। एनसीपी के दूसरे नेता अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी से जमीन खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वे इस समय ईडी की कस्टडी में हैं। इस तरह ईडी अब तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तीन नेताओं की संपत्ति जब्त कर चुकी है जिसमें दो महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं।

शेयर करें