मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
अन्य खबरें

नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग जीतकर रचा इतिहास

इंडिया वॉइस

नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग जीतकर रचा इतिहास,ये खिताब जीतने वाले पहले भारतीय,पहले थ्रों मे ही बनाई बढ़त

Neeraj chopra
शेयर करें

टोक्यो ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के लुसाने में हुए डायमंड लीग में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. वह पहले भारतीय हैं जिन्होंने डायमंड लीग जीती है. इसी के साथ वह सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच गए हैं. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है. साथ ही उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.
24 वर्षीय नीरज ने पहले ही प्रयास में भाला 89.04 मीटर दूर फेंक कर बढ़त हासिल कर ली और उन्होंने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर का थ्रो फेंका। उन्होंने तीसरे प्रयास में हिस्सा नहीं लिया और चौथा प्रयास फाउल हुआ.नीरज ने फिर पांचवां प्रयास छोड़ा, जबकि छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने 80.04 मीटर का थ्रो किया। शीर्ष तीन में रहने वालों को ही छठा प्रयास मिलता है। नीरज छह में से तीन प्रयास में ही स्कोर कर पाए, लेकिन अपने पहले प्रयास के दम पर शुरुआत से लेकर आखिर तक बढ़त बनाए रहे.

शेयर करें