मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

मुंबई में कोरोना के नए वेरिएंट एक्सई की आधिकारिक पुष्टि नहीं: राजेश टोपे

इंडिया वॉइस

कल खबरें चर्चा में थी कि महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट एक्स ई का केस मिला है, लेकिन आज महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि इसकी पुष्टि एनआईबी से नहीं हुई है।

शेयर करें

मुंबई, 07 अप्रैल। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई में कोरोना का नया वेरिएंट एक्स ई पाया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी मौजूद थे।

राजेश टोपे तथा अजीत पवार ने मुंबई में गुरुवार को फिट इंडिया कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि मुंबई नगर निगम ने कल कहा था कि शहर में कोरोना का एक्स ई और कॉपी वेरिएंट का संक्रमित पाया गया है लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। एनआईबी की रिपोर्ट के बाद ही इस वेरिएंट की सच्चाई के बारे में पता चल सकेगा। कोरोना का नया एक्स ई वेरिएंट का संसर्ग कोरोना वेरिएंट से दस गुना तेजी से प्रसारित होता है।

राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना से पहले राज्य में स्वास्थ्य मशीनरी इतनी सक्षम नहीं थी, लेकिन कोरोना कालखंड के दौरान स्वास्थ्य मशीनरी ने चुस्त-दुरुस्त होकर बेहतर काम किया है। अब कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है इसलिए मास्क लगाने पर प्रतिबंध हटा दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि आजकल बड़े-बड़े मैदान छोटे होते जा रहे हैं, बच्चों के खेलने के लिए जगह कम है। आज अकोला दुनिया के शीर्ष पांच सबसे गर्म शहरों में से एक है, यहां 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है जो खतरे की घंटी है। स्वास्थ्य के मामले में चीजें वैसी नहीं रही जैसी पहले थी। महाराष्ट्र ने स्वस्थ महाराष्ट्र का संकल्प लिया है। लोगों की आदतों में बदलाव के साथ जीवन स्तर बदल गया है। मुंबई में आज भी कुछ मरीज मिले हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहना चाहिए, मास्क का उपयोग वैकल्पिक है लेकिन लोगों का इसका उपयोग खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करते रहना चाहिए।

शेयर करें