मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Haryana DSP Murder : अवैध खनन की कार्रवाई में डीएसपी को कुचलने वाले डंपर ड्राइवर का एनकाउंटर

इंडिया वॉइस

हरियाणा के नूंह में अवैध खनन की कार्रवाई पर डीएसपी को डंपर से कुचलने वाले ड्राइवर का एनकाउंटर हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है।

शेयर करें

हरियाणा, 19 जुलाई 2022। हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र बिश्नोई को एक ट्रक ड्राइववर ने टक्कर मार दी। इसके साथ ही उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सड़क के किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन मौके पर डीएसपी की जान चली गई। इस वारदात पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। जिसके बाद आज ही आरोपियों संग पुलिस की मुठभेड़ भी हुई। इस मुठभेड़ डंपर के ड्राइवर इकरार को पकड़ लिया गया है। मुठभेड़ में ड्राइवर के पैर में पुलिस की गोली लगी है।

डीएसपी के भाई के अनुसार वह इसी साल रिटायर्ड होने वाले थे। उनके दो बच्चे हैं।

शेयर करें