1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. बलूचिस्तान में आतंकी हमला, पाकिस्तान में पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या

बलूचिस्तान में आतंकी हमला, पाकिस्तान में पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या

एक बड़ी खबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान से सामने आ रही है जहां हुए आतंकी हमले में हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम मस्जिद से वापस आते वक्त उनपर हमला कर गोली मारी गई है। यह हादसा पाक के अशांत इलाके बलूचिस्तान प्रांत के खारान में हुआ है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Balochistan Terrorist Attack: एक बड़ी खबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान से सामने आ रही है जहां हुए आतंकी हमले में हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम मस्जिद से वापस आते वक्त उनपर हमला कर गोली मारी गई है। यह हादसा पाक के अशांत इलाके बलूचिस्तान प्रांत के खारान में हुआ है।

पढ़ें :- इसरो ने 175 टन के सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का किया सफल हॉट टेस्ट

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की शुक्रवार को एक मस्जिद के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। खारान के पुलिस अधीक्षक आसिफ हलीम ने डॉन को बताया कि हमलावरों ने खारन इलाके में मस्जिद के बाहर मुहम्मद नूर मेस्कनजई पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व न्यायाधीश हमले में बुरी तरह से घायल हो गए थे। उनके शरीर पर कई गोलियों के घाव मिले हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि गोलीबारी की इस वारदात में दो अन्य लोग भी गंभीर तौर पर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने न्यायाधीश को टारगेट कर किए गए इस हमले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। खारन को बलूचिस्तान प्रांत के सबसे खतरनाक इलाकों में से एक माना जाता है। यह इलाका सरकार के खिलाफ काम कर रहे विद्रोहियों और उग्रवादियों द्वारा चल रहे आतंकी अभियान की चपेट में है।

मुख्यमंत्री ने हमले की निंदा की है
आपको बता दें कि, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने पूर्व जस्टिस की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं अविस्मरणीय थीं। बिजेंजो ने कहा कि शांति के दुश्मनों के कायरतापूर्ण हमले राष्ट्र को डरा नहीं सकते।

पढ़ें :- ग्रेटर नोएडा को ₹9,228 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने रखी औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला

बता दें कि, क्वेटा बार एसोसिएशन (क्यूबीए) के अध्यक्ष अजमल खान कक्कड़ ने भी मुस्कान की हत्या की निंदा की। उन्होंने कहा कि पूर्व जज के निधन से पाकिस्तान का हर नागरिक बेहद दुखी है। उन्होंने कहा कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com