मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहारः मालदा-किऊल इंटरसिटी की बोगी से धुआं निकलने पर हड़कंप, 18 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

Rajni

बिहार के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को मालदा-किऊल इंटरसिटी की बोगी से तेज धुआं निकलने पर हड़कंप मच गया। स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलकर्मियों ने तुरंत बोगी से यात्रियों को बाहर निकाल धुएं पर काबू पाया।

train
शेयर करें

भागलपुर। बिहार के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को मालदा-किऊल इंटरसिटी की बोगी से तेज धुआं निकलने पर हड़कंप मच गया। स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

रेलकर्मियों ने तुरंत बोगी से यात्रियों को बाहर निकाल धुएं पर काबू पाया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद टेक्निकल टीम ने जांच कर इंटरसिटी को आगे रवाना करने की अनुमति दी। इंटरसिटी सुबह 11:14 बजे सुल्तानगंज स्टेशन पहुंची और 11:46 बजे खराबी को दुरुस्त करके स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रवाना किया।

ग़नीमत रही कि ट्रेन रुकने के दौरान धुआं निकला और समय रहते कर्मियों ने इसपर काबू पा लिया। नहीं तो मालदा-किऊल रेलखंड पर कोई बड़ा हादसा हो सकता था। रेलकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

उप स्टेशन अधीक्षक प्रेम कुमार बादल ने बताया कि मालदा इंटरसिटी अप में एक डिब्बे के ब्रेकसु में आग लग गई थी, जिससे धुआं निकला। 18 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही।

शेयर करें