मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Paris Attack:पेरिस रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमले में कई लोग घायल, पुलिस ने बरसाईं गोलियां

इंडिया वॉइस

पेरिस के एक रेलवे स्टेशन पर कई लोगों पर चाकू से हमला हुआ है। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। फ्रांस के गृह मंत्री ने इसकी पुष्टि की है

शेयर करें

फ्रांस की राजधानी पेरिस के रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने बुधवार सुबह चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया. शख्स के हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 6.45 मिनट पर पैरिस नॉर्ड में हुई, पुलिस ने हमलावर को ढेर कर दिया है. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने बताया, हमलावर को काबू पाने के लिए उस पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ने चाकू से लोगों पर हमला क्यों किया.

घटना की जानकारी देते हुए पेरिस के आंतरिक मामलों के मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने बताया कि बुधवार सुबह पेरिस नॉर्ड में एक व्यक्ति ने कई लोगों को घायल कर दिया. हालांकि, हमलावर पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया. हमले के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है.

शेयर करें