मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का दूसरा बड़ा चेहरा बने ब्रजेश पाठक

इंडिया वॉइस

छात्र राजनीति से निकले पाठक कांग्रेस और बसपा में रह चुके, अब बने भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा

शेयर करें

लखनऊ, 25 मार्च। योगी आदित्यनाथ सरकार-2 में ब्रजेश पाठक दूसरे उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें ब्राह्मण चेहरे के रूप में आगे किया गया है। छात्र जीवन से सियासी पारी शुरू करने वाले पाठक मुख्य धारा की राजनीति में आए तो शुरुआत अच्छी नहीं रही। कांग्रेस से विधानसभा चुनाव हार गए लेकिन बसपा से लोकसभा चुनाव जीत कर उन्होंने बड़ी शुरुआत की। मौके की नजाकत को समझते हुए पाठक ने भाजपा का दामन थामा। पहले वह मंत्री बनाए गए और अब उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

ब्रजेश पाठक उप्र भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ की राजनीति से सियासी पारी शुरू की। 1989 में लविवि छात्रसंघ के उपाध्यक्ष बने और 1990 में छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए। पाठक ने कांग्रेस में शामिल होकर मुख्य धारा की राजनीति शुरू की। पाठक कांग्रेस के टिकट पर हरदोई की मल्लावां सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2004 में वह बसपा में शामिल हुए और उन्नाव संसदीय सीट से चुनाव लड़े। सांसद बने और संसद में वह बसपा के उपनेता बनाए गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें एक बार फिर उन्नाव से चुनाव लड़ाया। मोदी लहर में वह चुनाव हार गए। इसके बाद भाजपा की ओर रुख किया।

ब्रजेश पाठक 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। पहली बार वह भाजपा के टिकट पर लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे। योगी सरकार-1 में पाठक कानून मंत्री बने। पूरे पांच साल तक कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता दिनेश शर्मा पर भारी पड़ी। बाहरी होने के बावजूद पाठक की भाजपा में मजबूत पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें राजधानी लखनऊ की भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में से एक कैंट क्षेत्र से चुनाव लड़ाया गया। पिछली बार वह जिस लखनऊ मध्य सीट से चुनाव लड़े थे, भाजपा को वहां इस बार हार का सामना करना पड़ा है। दिनेश शर्मा को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

शेयर करें