1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पटियाला हिंसा: शिव सेना नेता दो दिन के पुलिस रिमांड पर

पटियाला हिंसा: शिव सेना नेता दो दिन के पुलिस रिमांड पर

पुलिस ने दिनभर किया फ्लैग मार्च, काली माता मंदिर में कम आए श्रद्धालु

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़, 30 अप्रैल। पंजाब के पटियाला में हालात धीरे-धीरे अब सामान्य होने लगे हैं। शुक्रवार को हिंदू संगठनों तथा खालिस्तान समर्थकों में खूनी संघर्ष हुआ था। हालात बिगड़े तो प्रशासन ने यहां कर्फ्यू लगा दिया। शनिवार की दोपहर प्रशासन ने कर्फ्यू तो हटा लिया लेकिन शहर में लोगों का आवागमन नाममात्र रहा। इस बीच पुलिस ने शिव सेना नेता हरीश सिंगला को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

पटियाला में आज स्थिति सामान्य है और स्कूल व विभिन्न प्रतिष्ठान भी खुले हुए हैं। इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। शनिचरी अमावस्या होने के बावजूद आज काली माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम रही है। सरकार मोबाइल में इंटरनेट सेवाओं पर आज शाम छह बजे तक रोक लगाई है। पटियाला में पंजाब पुलिस की टीमों ने आज दिन भर फ्लैग मार्च किया।

जिला उपायुक्त साक्षी साहनी के अनुसार पटियाला में हालात सामान्य हो चुके हैं। शुक्रवार को हुई घटना में पुलिस लगातार आरोपितों को गिरफ्तार कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com