मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

Patiala Violence : पंजाब के आईजी, एसएसपी, एसपी हटाए गए

इंडिया वॉइस

पटियाला में हुई हिंसा के चलते सरकार ने तनावग्रस्त इलाकों पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी हटा दिया गया है।

शेयर करें

चंडीगढ़, 30 अप्रैल। पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प के बाद राज्य सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को शनिवार को हटा दिया। तनाव को देखते हुए सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर शाम छह बजे तक के लिए निलंबित कर दी हैं।

पटियाला में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर शनिवार को पटियाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला का नया आईजी बनाया गया है। दीपक पारिक और वजीर सिंह को पटियाला का क्रमश: नया एसएसपी और एसपी बनाया गया है।

इस बीच हिंदू संगठनों ने शनिवार को पटियाला में काली देवी मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर शिवसेना हिंदुस्तान के अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के हिंदू विरोध के लिए तैयार हैं। यहां एकत्र लोगों की संख्या के आधार पर प्रशासन हमें कम आंकने की भूल न करे।

उल्लेखनीय है कि पटियाला में शुक्रवार को ‘खालिस्तान विरोधी मार्च’ को लेकर दो समूहों के बीच हुई हिंसा में चार व्यक्ति घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। इसके बाद प्रशासन को शनिवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाना पड़ा। हिंसा के बाद पुलिस ने शिवसेना (बाल ठाकरे)’ के नेता हरीश सिंगला को बिना अनुमति के जुलूस निकालने और हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शेयर करें