1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: पीलीभीत जनपद में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, खेत में लाश मिलने से हड़कंप

UP News: पीलीभीत जनपद में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, खेत में लाश मिलने से हड़कंप

Crime News: उत्तर-प्रदेश के पीलीभीत जनपद में 10 वर्षीय मासूम बच्ची (अनम) की हत्या की खबर सामने आई है,अनम अपने चाचा के साथ मेला देखकर वापस लौट रही थी तभी अनम गायब हो गई और उसकी लाश खेत में मिली है, इस घटना से पूरे गाँव में हड़कंप मच गया है,इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही जिले के कप्तान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Pilibhit News: उत्तर-प्रदेश के पीलीभीत जनपद में 10 वर्षीय मासूम बच्ची (अनम) की हत्या की खबर सामने आई है,अनम अपने चाचा के साथ मेला देखकर वापस लौट रही थी तभी अनम गायब हो गई और उसकी लाश खेत में मिली है, इस घटना से पूरे गाँव में हड़कंप मच गया है,इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही जिले के कप्तान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अनम अपने चाचा के साथ मेला देखने गयी थी,मेला से वापस लौटते समय अनीस की पुत्री अनम गायब हो गई थी,उसके बाद से उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका. शनिवार की सुबह उसका शव गेंहू के खेत में मिला.पीलीभीत के SP दिनेश कुमार पी का कहना है कि यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है.

हत्या की वारदात से पूरे गांव में कोहराम मच गया. आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर एसपी दिनेश पी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई है. साथ ही मौके से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया. उधर हत्या के बाद से गांव में दहशत और खौफ का माहौल है. घरवाले अपने ही रिश्तेदारों पर आरोप लगा रहे हैं. बच्ची का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया. मौके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है.

सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है. घरवाले आपसी रंजिश की बात कह रहे हैं. फिलहाल जांच की जा रही है और उसके उपरांत कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, सपा पर CM योगी का हमला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com