मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

इंडिया वापस लौटी प्रीति जिंटा,सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन,तस्वीर शेयर कर बोलीं- शांति मिल गई

इंडिया वॉइस

अभिनेत्री प्रीति जिंटा लंबे समय बाद भारत लौट आई हैं. उन्होंने यहां आते ही सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किये. प्रीति मंदिर परिसर में पूजा की थाली के साथ पोज देती नजर आ रही हैं.

शेयर करें

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के अगले सीजन के लिए खिलाडियों का मिनी ऑक्शन होने वाला है. इस ऑक्शन के लिए पंजाब किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा भारत पहुँच गई हैं. मुंबई पहुँचने के बाद सबसे पहले प्रीति ने बप्पा के मंदिर सिद्धिविनायक पहुंची और बाप्पा का आशीर्वाद लिया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सिद्धिविनायक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं., साथ ही शानदार नोट भी लिखा है.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा

क्लिप में प्रीति मंदिर परिसर में पूजा की थाली के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाला ऑफ व्हाइट सूट पहना है और अपने सिर को दुपट्टे से ढक रखा है. उनके पीछे कई भक्त कतार में खड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने पूजा के बाद कैमरे के लिए पोज देते हुए स्माइल दिया.

आपको बता दें कि प्रीति ने फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी की थी. यह लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह था. इसके बाद से वो वहीं रह रही हैं. नवंबर 2021 में कपल ने सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों, जय और जिया का स्वागत किया.

गौरतलब है कि प्रीति जिंटा ने साल 1998 में दिल से फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद इसी साल उन्होंने सोल्जर फिल्म में काम किया. इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. इसके बाद उन्हें फिल्म क्या कहना (2000) से भी खास पहचान मिली. उन्होंने दिल चाहता है, चोरी चोरी चुपके चुपके, कल हो ना हो, कोई मिल गया, वीर जारा, सलाम नमस्ते और कभी अलविदा ना कहना जैसे शानदार फिल्मों में काम किया.

शेयर करें