1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. नवजोत सिंह सिद्धू का कैदियों के साथ हुआ विवाद, जानें क्या है मामला

नवजोत सिंह सिद्धू का कैदियों के साथ हुआ विवाद, जानें क्या है मामला

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों रोडरेज मामले में पटियाला जेल के अंदर सजा काट रहे हैं। लेकिन उनका जेल के अन्य कैदियों के साथ विवाद हो गया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2022। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों रोडरेज मामले में पटियाला सेंट्रल जेल में एक साल की सजा काट रहे हैं। लेकिन उनका बर्ताव साथियों कैदियों के साथ ठीक नहीं चल रहा है। खबर मिली है कि सिद्धू का अपनी ही बैरक के अन्य कैदियों के साथ विवाद हो गया है। वहीं बैरक के कैदियों ने सिद्धू पर गलत बर्ताव करने का आरोप लगया है। जबकि सिद्धू का कहना है कि बैरक के कैदियों ने उनकी इजाजत के बिना ही कैंटीम कार्ड से खऱीददारी की है। इस वजह से जेल प्रशासन ने फिलहाल अन्य कैदियों को सिद्धू की बैरक से शिफ्ट कर दिया है।

पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बता दें कि सिद्धू  रोडरेज केस में पटियाला जेल में एक साल की सजा काट रहे है। सिद्धू के बैरक में रह रहे कैदियों ने जेल अधिकारियों से बैरक को बदलने की मांग की है। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उनकी बैरक को बदल दिया है। इस मामले में जब सिद्धू से पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया कि उनके साथी कैदियों को बिना उनकी इजाजत के कैंटीन कार्ड से सामान खरीद लिया था, तो उन्होंने इसके लिए साथी कैदियों को मना किया था।

वहीं बैरक के अन्य कैदियों का कहना है कि सिद्धू का बर्ताव ठीक नहीं है। फिलहाल जेल प्रशासन ने सिद्धू के बैरक में रह रहे कैदियों को शिफ्ट कर दिया है।

क्या था सिद्धू का रोडरेज मामला

यह रोडरेज मामला 1988 का है। इस रोडरेज मामले में वर्ष 2018 में नवजोत सिंह सिद्धू को एक हजार रुपये के जुर्माने पर छोड़ दिया था। जबकि सिद्धू को धारा 323 के अंतर्गत अधिकतम संभव सजा सुनाई गई है। पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के द्वारा दिये गैर इरादतन हत्या के आरोप को रद्द करते हुए सर्वोच्च अदालत ने उनको तीन साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में सिद्धू को पीड़ित गुरनाम सिंह को अपनी इच्छा अनुसार चोट पहुंचाने का आरोपी ठहराया गया था।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com