मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

‘डॉन 3’ में रणवीर हो रहे ट्रोल, फरहान अख्तर ने किया रिएक्ट

Rakesh

फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘डॉन 3’ की घोषणा की है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस रणवीर को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

actor ranveer
शेयर करें

मुंबई। फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘डॉन 3’ की घोषणा की है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस रणवीर को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणवीर इस रोल में जम नहीं कर रहे और वो शाहरुख का अच्छा रिप्लेसमेंट नहीं हो सकते। जिसके बाद अब इस बारे में फरहान अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है।

फरहान ने कहा है कि वो इस बात को लेकर श्योर हैं कि रणवीर बतौर डॉन बहुत अच्छा परफार्मेंस देंगे। फरहान ने आगे कहा कि रणवीर अपने हर रोल को लेकर बहुत मेहनत और लगन से काम करते है और डॉन के लिए भी वो बहुत रिसर्च और मेहनत कर रहे हैं।

फरहान ने बताया कि ऐसे ही रिएक्शन पहले शाहरूख को लेकर भी लोगों को थे तो हम इस मेंटल ट्रामा से पहले भी गुजर चुके है।जिसके बाद शाहरूख के अंदाज को खूब पसंद किया गया था।

फरहान ने आगे कहा कि रणवीर भी खुद पहले इस रोल को लेकर नर्वस थे लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि रणवीर की डॉन को लेकर लगन और मेहनत दर्शकों को जरूर नज़र आएगी। बता दें कि अमिताभ ने 1978 में रिलीज हुई डॉन में पहली बार यह कैरेक्टर प्ले किया था। जिसकी कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी।

टैग: film
शेयर करें