मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रामटोरस्क में रिहायशी बिल्डिंग को रूस ने बनाया निशाना, 3 लोगों की मौत, 8 अपार्टमेंट हुए क्षतिग्रस्त

इंडिया वॉइस

यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रामटोरस्क में रिहायशी बिल्डिंग को रुस ने निशाना बनाते हुए बुधवार की रात को मिसाइली हमला किया है,इस मिसाइली हमले में 3लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गए है,इसके साथ ही इस हमले में 8 अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गए.

शेयर करें

Kyiv: यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रामटोरस्क में रिहायशी बिल्डिंग को रुस ने निशाना बनाते हुए बुधवार की रात को मिसाइली हमला किया है,इस मिसाइली हमले में 3लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गए है,इसके साथ ही इस हमले में 8 अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गए.मिसाइल के कारण इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि पल भर में मलबों का ढेर लग गया.

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और मलबे से लोगों को निकालने में जुट गई.पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘मिसाइल के गिरने से कम से कम आठ अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गए. उनमें से एक अपार्टमेंट पूरी तरह से नष्ट हो गया है.’ साथ ही पोस्ट में पुलिस ने अपार्टमेंट के मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई.

वहीं रूसी हमलों से आहत यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर लिखा कि यह कोई इतिहास की घटना नहीं है. यह हमारे देश की दैनिक सच्चाई है. एक ऐसा देश, जिसकी सीमाओं पर केवल बुराई है. वहीं एक अलग ट्वीट में, जेलेंस्की ने लिखा, ‘रूसी आतंकवाद को रोकने का एकमात्र तरीका टैंक, फाइटर जेट और लंबी दूरी की मिसाइलों द्वारा इसे पराजित करना है.’

बता दें कि यूक्रेन अब अन्य देशों से फाइटर जेट और मिसाइलों की मांग कर रहा है. जबकि हाल ही में अमेरिका ने अब्राम टैंक और जर्मनी ने लेपर्ड टैंक की आपूर्ति की है. क्षेत्रीय गवर्नर पावलो किरिलेंको ने रूसी मिसाइल के हमले के बाद की इमारत की तस्वीर पोस्ट की है, जिससे ये स्पष्ट पता चल रहा है कि हमले में भारी नुकसान हुआ है.

शेयर करें