मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Ukraine War: यूक्रेन के निप्रो में रूसी मिसाइल हमले में 29 लोग मारे गए, मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश जारी

इंडिया वॉइस

Russia ukraine war:रविवार को रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर निप्रो में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है,इस हमले में निप्रो की एक रिहायशी इमारत पर रूसी मिसाइल आकार गिरि थी,जिससे 29लोगों की मौत हो गई और मलबे में लोगो के दबे होने की खबर है,यूक्रेन में बचाव कर्मी मलबे से जीवित लोगों को निकालने के लिए जद्दोजहद करते रहे,नगर सरकार के मुताबिक, आपात सेवा के कर्मी सर्द रात में बहु मंजिला इमारत के मलबे को खंगालते रहे.

शेयर करें

Dnipro(निप्रो):रविवार को रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर निप्रो में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है,इस हमले में निप्रो की एक रिहायशी इमारत पर रूसी मिसाइल आकार गिरि थी,इस इमारत में तकरीबन 1700 लोग रहते थे,इस हमले में 29 लोगों की मौत हो गई और मलबे में लोगो के दबे होने की खबर है,यूक्रेन में बचाव कर्मी मलबे से जीवित लोगों को निकालने के लिए जद्दोजहद करते रहे,नगर सरकार के मुताबिक, आपात सेवा के कर्मी सर्द रात में बहु मंजिला इमारत के मलबे को खंगालते रहे.

‘एसोसिएटिड प्रेस-फ्रंटलाइन वॉर क्रमाइम्स वॉच परियोजना’ के मुताबिक, 30 सितंबर के बाद एक स्थान पर जान गंवाने वाले असैन्य लोगों की यह सबसे ज्यादा तादाद है.शनिवार को यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी हमले हुए थे। राजधानी कीव और पूर्वोत्तर शहर खारकीव को भी निशाना बनाया गया है, जिससे यूक्रेन के ऊर्जा अवसंरचना एवं शहरी केंद्रों पर दो हफ्तों से बरकरार शांति खत्म हो गई. रूस ने रविवार को मिसाइल दागने की बात तो मानी, लेकिन उसने निप्रो की रिहायशी इमारत का जिक्र नहीं किया.

यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर-एन-चीफ जनरल वेलेरी ज़ालुझनी के मुताबिक, रूस ने शनिवार को 33 क्रूज़ मिसाइलें दागी थीं, जिनमें से 21 को मार गिराया गया था. निप्रो शहर में रिहायशी इमारत की ऊपरी मंजिलों में फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया. इस इमारत में तकरीबन 1,700 लोग रहते थे. कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर मदद के लिए संकेत दिए.

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कम से कम 73 लोग जख्मी हुए हैं और रविवार दोपहर तक 39 लोगों को बचा लिया गया है. निप्रो सरकार ने रविवार दोपहर बताया कि 43 लोग लापता हैं. यूक्रेन में बचाव कर्मी दक्षिणपूर्वी शहर निप्रो की एक रिहायशी इमारत के मलबे से रविवार को जीवित लोगों को निकालने के लिए जद्दोजहद करते रहे.

.

शेयर करें