मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

सौ करोड़ के क्लब में शामिल होगी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

Rakesh

आलिया और रणवीर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ कलेक्शन के मामले में लगातार बाक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने शनिवार को 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

film
शेयर करें

मुंबई। आलिया और रणवीर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ कलेक्शन के मामले में लगातार बाक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने शनिवार को 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। रविवार के कलेक्शन के साथ ही फिल्म की एंट्री 100 करोड़ के क्लब में हो जाएगी।

इसके अलावा अभी आने वाला पूरा हफ्ता भी इस फिल्म के लिए खाली है। जहां कोई बड़ी फिल्म बाक्स ऑफिस पर नहीं है। जिसका पूरा फायदा फिल्म को मिलने वाला है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म इस हफ्ते भी बाक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखेगी। हालांकि 11 अगस्त को दो बड़ी फिल्में गदर- 2 और OMG- 2 के रिलीज़ होने के बाद जरूर RRKPK के कलेक्शन पर असर हो सकता है।

फिल्म ने अब तक कुल 9 दिनों में 91.58 करोड़ की कमाई की है, जबकि फिल्म अपने म्यूजिक और सेटेलाइट राइट्स के जरिए पहले की मोटी कमाई कर चुकी है। फिल्म का टोटल बजट 178 करोड़ का है। जिसमें राइट्स के जरिए 130 करोड़ की कमाई फिल्म पहले की कर चुकी है।

टैग: film
शेयर करें