मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Russia-Ukraine War: रूस ने एक बार फिर किया यूक्रेन पर मिसाइल हमला, ताबड़तोड़ हमले में 11 लोगों की दर्दनाक मौत

इंडिया वॉइस

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) अब काफी भीषण हो चुका है,रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर मिसाइल हमला किया है,यूक्रेन पर रूस द्वारा ताबड़तोड़ हमले में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए है,रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की अमेरिका ने निंदा की है.

शेयर करें

Kyiv: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) अब काफी भीषण हो चुका है,रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर मिसाइल हमला किया है,यूक्रेन पर रूस द्वारा ताबड़तोड़ हमले में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए है,रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की अमेरिका ने निंदा की है.रूस-यूक्रेन युद्ध को कई देशों की कोशिशों के बावजूद भी नहीं रोका जा सका है,रूस ने अब यूक्रेन पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं. गुरुवार को यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमले में लगभग 11 लोगों की मौत हो गई है.

अमेरिका ने की निंदा
एक बयान में सेना के प्रवक्ता ऑलेक्जेंडर खोरुन्झी ने कहा है कि सबसे अधिक नुकसान कीव के आवासीय क्षेत्र में हुआ है. बताया गया कि हमले के बाद लगभग 100 बचावकर्मी बचाव प्रक्रिया में शामिल हैं. रूस के मिसाइल हमले की अमेरिका ने निंदा की है. अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को एक नियमित ब्रीफिंग में यूक्रेन पर हमले की निंदा की और उन सभी लोगों के प्रति सहानुभूति जताई जो घायल हैं.

अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि “जैसा कि आप सभी ने देखा कि रूस ने यूक्रेन में और अधिक मिसाइलें दागीं है. अमेरिका की ओर से मैं उन सभी लोगों के प्रति सहानुभूति और हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं.”

35 इमारतें हमले में हुए क्षतिग्रस्त
यह हमला अमेरिका और जर्मनी द्वारा यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बीच यूक्रेन को युद्धक टैंक उपलब्ध कराने पर सहमत होने के बाद हुआ. रूस के मिसाइल हमलों में 35 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और दो जगहों पर आग लग गई. मिसाइल हमले में पूरे यूक्रेन के 11 क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा है. बताया गया कि सबसे ज्यादा नुकसान कीव क्षेत्र में हुआ है.

शेयर करें