मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

कोस्टार पूजा हेगड़े के भाई की शादी में पहुंचे सलमान खान,फैमिली के साथ तस्वीरें हुई वायरल

इंडिया वॉइस

पूजा हेगड़े के भाई और उनकी दुल्हनिया के साथ पोज देते हुए सलमान खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

शेयर करें

सलमान खान और पूजा हेगड़े जल्द ही फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ नजर आएंगे. हाल ही में सलमान अपनी को-स्टार पूजा के भाई की शादी में पहुंचे.

सुपरस्टार सलमान खान हाल में ही एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के भाई ऋषभ के शादी में शामिल हुए, जहां उन्होंने पूजा के परिवार के संग खूबसूरत तस्वीर भी खिचवाएं. शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

पूजा हेगड़े के भाई रिषभ हेगड़े ने शिवानी शेट्टी से शादी की. ये शादी 30 जनवरी को थी. एक्ट्रेस ने इस दौरान की फोटोज शेयर की हैं. इसके अलावा कुछ और फोटोज भी सामने आई हैं जिसमें शादी में मौजूद खास मेहमान सलमान खान भी नजर आ रहे हैं. वे सिंपल वेडिंग आउटफिट में हैं और फैमिली संग मुस्कुराते हुए फोटोज खिंचा रहे हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान पूजा हेगड़े के भाई के संगीत सेरेमनी में भी शामिल हुए थे. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सलमान वेडिंग के स्पेशल गेस्ट थे. वहीं, पूजा को अपनी भाई की शादी के लिए शिमरी लहंगे में देखा गया. उन्होंने सलमान खान के फेमस गाने ‘छोटे छोटे भाईयों के बड़े भैया’ पर डांस भी किया. भाई की शादी के बाद पूजा ने कुछ तस्वीरों भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया.

सोशल मीडिया पर अपने नव-विवाहित भाई को बधाई देते हुए, पूजा ने शादी से खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “मेरे भाई ने अपने जीवन के प्यार से शादी कर ली। यह एक सप्ताह का एक रोलरकोस्टर था। मैं ख़ुशी के आँसू रोई और एक बच्ची की तरह हँसी। शिवानी शेट्टी, खूबसूरत तेजस्वी दुल्हन, परिवार में आपका स्वागत है।”

शेयर करें