मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

यूपीः गोरखनाथ मंदिर की घटना के बाद बढ़ाई गई मठ-मंदिरों की सुरक्षा

इंडिया वॉइस

मुर्तजा के अन्य साथियों की तलाश में कई जिलों हो रही छापेमारी

शेयर करें

लखनऊ, 04 अप्रैल । नाथ संप्रदाय की सर्वोच्च पीठ गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले की घटना के बाद उप्र के सभी मठ-मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे से आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

गोरखपुर मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला करने वाले आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह बात सामने आ रही है कि इसके पीछे आतंकी साजिश हो सकती है। इसके बाद यूपी एटीएस और एसटीएफ की सयुंक्त टीम ने गहनता से जांच शुरू कर दी। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर यह आतंकी साजिश हो सकती है फिलहाल जांच की जा रही है। मामला हाई प्रोफाइल होने पर अन्य सुरक्षा जांच एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। साथ ही साथ वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और प्रदेश के अन्य जिलों में स्थापित मठ-मंदिर, प्राचीन भवन और इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आरोपित अहमद मुर्तजा के पास से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह बात भी सामने आ रही है कि उसके अन्य तीन साथी फरार हैं। उनकी तलाश में गोरखपुर, देवरिया, श्रावस्ती, संत कबीरनगर और नेपाल के सीमाई इलाकों वाले जिलों में छापे मारे जा रहे हैं। सीमाओं को सील कर आने-जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है।

शेयर करें