मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

बलूचिस्तान में सिलसिलेवार ब्लास्ट, 5 की मौत और 10 घायल

इंडिया वॉइस

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुडूस बिजेन्जो ने कहा कि पुलिस प्रमुख को शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को कहा गया है.

शेयर करें

Pkistan blast news : बलूचिस्तान में रविवार को सिलसिलेवार कम ब्लास्ट हुए. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक क्वेटा के सबजल रोड पर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ. इसके अलावा सड़क पर दो हथगोले फेंके गए, जिनमें से एक में ब्लास्ट हो गया, जबकि दूसरे को निष्क्रिय कर दिया गया है.क्वेटा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. ब्लास्ट में किस विस्फोट पदार्थ का इस्तेमाल कियाग या है. इस बात की जांच की जा रही है.

इस बीच, इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. कर्मचारियों को मैरियट होटल में जाने से रोक दिया. दूतावास ने एक बयान में कहा, अमेरिकी सरकार इस बात से अवगत है कि अज्ञात व्यक्ति संभवत: छुट्टियों के दौरान इस्लामाबाद के मैरियट होटल में अमेरिकियों पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं. दूतावास ने सरकारी कर्मचारियों को इस्लामाबाद में गैर-जरूरी और अनौपचारिक यात्रा से परहेज करने के लिए भी कहा है.

हादसे के बाद बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुडूस बिजेन्जो ने कहा कि पुलिस प्रमुख को शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को कहा गया है। इससे पहले पाकिस्तान में कई आतंकी हमले हुए हैं

शेयर करें