मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

पठान की रिलीज से पहले वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, देर रात वैष्णो देवी मंदिर में की प्रार्थना

इंडिया वॉइस

पठान की रिलीज से पहले वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, चार साल बाद कर रहे हैं सिल्वरस्क्रीन पर वापसी शाहरुख खान कुछ समय पहले ही उमराह के लिए मक्का पहुंचे थे तो वहीं अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वैष्णो देवी के दरबार में नजर आ रहे हैं.

शेयर करें

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान सुर्खियों में हैं. शाहरुख खान ने रविवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन किए. कहा जा रहा है कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे.फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना करने गए थे.

शाहरुख के सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है. इसमें वे ब्लैक जैकेट पहने, सिर पर हुड और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं. जहां हाल ही में वह उमराह के लिए मक्का पहुंचे थे .वहीं एक्टर की इस वीडियो पर फैंस अपना रिएक्शन देते दिख रहे हैं. इस वीडियो को शाहरुख खान के फैन क्लब ने शेयर किया है.

25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म पठान

शाहरुख की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन इब्राहिम भी नजर आएंगे. शाहरुख की पठान के अलावा जून में जवान और दिसंबर में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी रिलीज होगी. शाहरुख की चार साल पहले 2018 में जीरो फिल्म रिलीज हुई थी. इस बीच, वे ब्रह्मास्त्र और रॉकेट्री जैसी फिल्मों में कैमियो (गेस्ट रोल) कर चुके हैं.

शेयर करें