मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

AAP को हिमाचल प्रदेश में लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल

इंडिया वॉइस

हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, आप के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।

शेयर करें

शिमला, 09 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मंडी में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो के महज दो दिन बाद आप के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आप के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

ये तीनों नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भाजपा में शामिल हुए। तीनों को भाजपा में शामिल करने के सूत्रधार अनुराग ठाकुर बने हैं। अनुराग ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज पर आप नेताओं के भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है।

अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर कार्यकर्ता को यहां पर सम्मान दिया जाता है तथा आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। आप उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी।

शेयर करें