Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शुरू हुई शादी की तैयारियां, इस जगह लेंगे दोनों सात फेरे

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शुरू हुई शादी की तैयारियां, इस जगह लेंगे दोनों सात फेरे

काफी सालों से डेटिंग करने के बाद अब वो सब समय आ गया है जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा एक बंधन में बांधने वाले हैं। दोनों को ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन साथ में पसंद किया जाता है। अब दोनों की शादी की खबरें भी कुछ दिनों से सुर्खियों में है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपलस में से एक हैं। दोनों की जोड़ी इन दिनों मीडिया की खबरों में अपने रिलेशनशिप के चलते बनी रहती है। दोनों को फैंस बहुत पसंद करते हैं। काफी साल से डेटिंग करने के बाद कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें भी कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी बीच अब शादी को लेकर एक और नया अपडेट आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अब शादी के लिए लोकेशन देख रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा के क्लोज सोर्स ने कहा कि दोनों महीने से शादी के लोकेशन ढूंढ रही हैं और ऐसा पता चला है कि कियारा और सिद्धार्थ चंडीगढ़ में लग्जरी प्रॉपर्टी ढूंढ रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविला स्पा और रिजॉर्ट को शादी के लिए देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव और पत्रलेखा की भी शादी इसी जगह पर हुई थी।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

आपको बता दें कि, ‘ऐसा भी कहा जा रहा है कि पहले दोनों गोवा में शादी करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन सिद्धार्थ का बड़ा पंजाबी परिवार है और इस वजह से फिर उन्होंने गोवा का आइडिया ड्रॉप कर दिया।’

बॉलीवुड कपल कियारा और सिद्धार्थ अभी हाल ही में कॉफी विद करण में नज़र आए थे और दोनों से शादी को लेकर सवाल पूछा था। दोनों ने इस दौरान क्लीयर तो नहीं कहा, लेकिन हिंट दी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी दौरान यह भी हिंट मिली की दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। खैर अब चंडीगढ़ हो या गोवा कोई भी लोकेशन हो, फैंस बस जल्द से जल्द शादी की डेट जानना चाहते हैं।

सिद्धार्थ और कियारा के बारे में बता दें कि दोनों ने फिल्म शेरशाह में साथ में काम किया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसी फिल्म के बाद दोनों का रिलेशन और स्ट्रॉन्ग हुआ। दोनों साथ में कई बार वेकेशन पर गए हैं। नए साल पर भी दोनों साथ में रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी साथ में फोटोज शेयर नहीं की। वहीं दोनों एक-दूसरे के परिवार के साथ भी टाइम स्पेंड करते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के क्लोज सोर्स ने कहा कि दोनों महीने से शादी के लोकेशन ढूंढ रही हैं और ऐसा पता चला है कि कियारा और सिद्धार्थ चंडीगढ़ में लग्जरी प्रॉपर्टी ढूंढ रहे हैं. इसके साथ ही दोनों मुंबई औऱ दिल्ली से दूर चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविला स्पा और रिजॉर्ट को अपनी शादी के चुन सकते हैं. बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा की भी शादी इसी जगह पर हुई थी.

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

अगर इनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ अब फिल्म योद्धा और मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं। योद्धा में सिद्धार्थ के साथ दिशा पटानी और मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं। वहीं मिशन मजनू में वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगे जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे।

वहीं कियारा की बात करें को वह गोविंदा मेरा नाम, आर सी 15 और सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगे। गोविंदा मेरा नाम में वह विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी। आर सी 15 में वह राम चरण के साथ और सत्यप्रेम की कथा में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com