मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

एक दूजे के हुए सिड-कियारा, सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से हुई शादी

इंडिया वॉइस

बावड़ी में फेरे के दौरान बीच में मंडप बनाया गया था और आसपास मेहमान बैठे थे . मेहमानों में कियारा के परिवार से पिता जगदीप आडवाणी, मां गेनेविव आडवाणी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

शेयर करें

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding : बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी हो गए हैं. शेरशाह फिल्म की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से फैंस को दीवाना बना लेने वाली ये जोड़ी रियल लाइफ में भी एक दूजे के हो गए हैं. दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए और प्यार में गिरफ्तार हो गए. उन्होंने अपनी शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को चुना, जिसमें उनके परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त पहुंचे थे.

पंजाबी स्टाइल में बारात लेकर पहुंचे सिद्धार्थ

सिड-कियारा की इस शादी के लिए दिल्ली से बैंड वाले आए. वहीं दुल्हे राजा बिल्कुल पंजाबी स्टाइल में कियारा को अपनी दुल्हनियां बनाने पहुंचे. बैंड वालों के साथ घोड़ी पर सवार होकर सिद्धार्थ काफी शानदार तरीके से बारात लेकर पहुंचे और फिर दोनों ने सात फेरे लिए और एक दूसरे के हो गए.

सिद्धार्थ-कियारा ने लिए सात फेरे

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सूर्यगढ़ पैलेस स्थित बावड़ी में बन एक विशेष मंडप में साथ फेरे लिए. शाम 5.00 बजे के करीब दोनों ने एक दूसरे को वर-मालाएं पहनाईं. तकरीबन 6.00 बजे सिड-कियारा पंजाबी रीति रिवाज से फेरे लिए और वहां मौजूद बड़ों से आशीर्वाद लिया.

बेहद करीबी लोग रहे मौजूद

बावड़ी में फेरे के दौरान बीच में मंडप बनाया गया था और आसपास मेहमान बैठे थे। मेहमानों में कियारा के परिवार से पिता जगदीप आडवाणी, मां गेनेविव आडवाणी, भाई मिशाल आडवाणी और सिद्धार्थ के परिवार से पिता सुनील मल्होत्रा, मां रिमा मल्होत्रा, भाई हर्षद मल्होत्रा, भाभी पूर्णिमा, भतीजा अधिराज मल्होत्रा समेत अन्य लोग दिखाई पड़े.

शेयर करें